सर्वेश आनंद सिंह ने तेनुघाट के नए अपर लोक अभियोजक के रूप में संभाला पदभार

Bermo: तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के नए अपर लोक अभियोजक सर्वेश आनंद सिंह ने शनिवार को प्रभारी अपर लोक अभियोजक नवीन कुमार मिश्रा...

Bermo: तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के नए अपर लोक अभियोजक सर्वेश आनंद सिंह ने शनिवार को प्रभारी अपर लोक अभियोजक नवीन कुमार मिश्रा से औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया. पूर्व में कार्यरत अपर लोक अभियोजक विजय कुमार साह का स्थानांतरण देवघर हो जाने के बाद नवीन कुमार मिश्रा को प्रभारी अपर लोक अभियोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. नए अपर लोक अभियोजक सर्वेश आनंद सिंह इससे पहले बोकारो में अपनी सेवाएं दे रहे थे. तेनुघाट स्थानांतरण के बाद उन्होंने शनिवार को अपना नया कार्यभार संभाल लिया.

न्यायालय परिसर में किया गया स्वागत

पदभार ग्रहण करने के अवसर पर न्यायालय परिसर में सर्वेश आनंद सिंह का बुके और फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान प्रभारी अपर लोक अभियोजक नवीन कुमार मिश्रा, सहायक लोक अभियोजक आशीष रंजन लोहरा, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो, वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र प्रसाद, रमेंद्र कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार, अनिमेष मंडल, विभीषण मंडल, राजू सिंह, रानू सिंह और महेश कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग एवं अधिवक्ता मौजूद थे.

ALSO READ: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे धीरज साहू, इंटक महाधिवेशन में सर्वसम्मति से चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *