पढ़ाई छोड़ने पर परिजनों की डांट से आहत किशोर ने लगाई फांसी, मौत

Gumla : जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत पुसो थाना क्षेत्र के बोन्डो गांव में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. 14...

Gumla : जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत पुसो थाना क्षेत्र के बोन्डो गांव में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. 14 वर्षीय अनीश उरांव ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार अनीश उरांव ने कुछ समय पहले अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी और अधिकांश समय घर पर ही रहता था. पढ़ाई नहीं करने और भविष्य को लेकर चिंता के कारण परिवार के सदस्य उसे अक्सर समझाते और डांट-फटकार भी लगाते थे.

पुलिस ने शुरू की जांच

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन अनीश सुबह से ही अपने कमरे में था. काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को चिंता हुई. जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो देखा कि अनीश रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ था. यह दृश्य देखकर घर में कोहराम मच गया और परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. घटना की सूचना मिलते ही पुसो थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं. महज 14 वर्ष की उम्र में अनीश की मौत से पूरे बोन्डो गांव में शोक की लहर है. ग्रामीणों और परिजनों के लिए यह घटना बेहद दुखद और झकझोर देने वाली है. सभी लोग यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इतनी कम उम्र में अनीश ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया.

Also Read : केंद्र की विफलताओं को छिपाने के लिए गढ़े जा रहे झूठे आंकड़े : झामुमो

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *