Click Here
Click Here
Click Here

शिक्षा बचाओ, छात्रों का भविष्य बचाओ : जे जे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री से मिला

Koderma: जे जे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को कोडरमा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात कर...

Koderma: जे जे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को कोडरमा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात कर कोडरमा जिले के डिग्री कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से हटाकर सर जेसी बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से संबद्ध करने के प्रस्तावित निर्णय पर आपत्ति जताई. प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि हजारीबाग की दूरी कोडरमा से लगभग 55 किलोमीटर है, जबकि गिरिडीह की दूरी करीब 130 किलोमीटर पड़ती है. ऐसे में विश्वविद्यालय परिवर्तन से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों पर अतिरिक्त आर्थिक और समयगत बोझ पड़ेगा.

विनोबा भावे विश्वविद्यालय से संबद्धता बनाए रखने की मांग

संघर्ष समिति ने मांग की कि जे जे कॉलेज सहित जिले के सभी डिग्री कॉलेजों को पूर्ववत विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से ही संबद्ध रखा जाए. समिति का कहना है कि यह छात्रों के भविष्य, उच्च शिक्षा और क्षेत्र के शैक्षणिक विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है. प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मामले को गंभीरता से लेने और संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया.

नोटिफिकेशन तक जारी रहेगा आंदोलन

समिति ने स्पष्ट कहा कि “शिक्षा बचाओ, कॉलेज बचाओ, छात्रों का भविष्य बचाओ” अभियान आगे भी जारी रहेगा. समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक इस संबंध में कोई स्पष्ट नोटिफिकेशन जारी नहीं होता, तब तक छात्रों के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखा जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में समिति के संरक्षक राम रतन अवध्या, अध्यक्ष महेश भारती, सचिव देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष तौफीक हुसैन, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कराटे, सह सचिव मो. अली शाद, बिनोद राम सहित अन्य सदस्य शामिल थे.

ALSP READ : ओबीसी कॉलम और जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर गिरिडीह में रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *