Click Here
Click Here
Click Here

चौपारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चतरा मोड़ के पास चेकिंग में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Hazaribagh: जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. चतरा मोड़ स्थित...

Hazaribagh: जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. चतरा मोड़ स्थित अभिषेक होटल के पास चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट वाली बोलेरो से भारी मात्रा में बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है.

बिना नंबर प्लेट की बोलेरो से बरामद हुई शराब

जानकारी के अनुसार चौपारण थाना पुलिस चतरा मोड़ के समीप आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान एक सफेद रंग की बोलेरो वहां पहुंची, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगा था. संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए जब पुलिस ने वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली, तो अंदर भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद हुईं.

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में वाहन से 9 पेटी किंगफिशर बीयर (कुल 120 पीस) और 8 पीस ब्लेंडर प्राइड शराब जब्त की गई. पुलिस ने तत्काल प्रभाव से वाहन और शराब को कब्जे में ले लिया.

ALSO READ: ऑफिस के तनाव को कहें अलविदा और मानसिक सेहत को दें प्राथमिकता

दो आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृत्युंजय कुमार (पिता: रामरक्षा सिंह, निवासी: कंजिया, इटखोरी) और वीरेंद्र कुमार (पिता: प्रभु यादव, निवासी: नावाडीह, चौपारण) के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

चौपारण पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी. पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क और शराब के स्रोत के बारे में जानकारी जुटा रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *