SBI Scholarship 2026: छात्रों के लिए खुशखबरी, 15 हजार से 15 लाख रुपये तक मिलेगी स्कॉलरशिप, आवेदन शुरू

News Wave Desk: इंडियन स्टेट बैंक (SBI) ने प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है....

News Wave Desk: इंडियन स्टेट बैंक (SBI) ने प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहायता प्रदान करना है. इच्छुक और पात्र छात्र 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

SBI Scholarship 2026: कितनी मिलेगी आर्थिक सहायता?

SBI की इस स्कॉलरशिप के तहत छात्रों को उनकी पढ़ाई के स्तर और कोर्स के अनुसार हर साल 15,000 रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी. स्कॉलरशिप की राशि अलग-अलग श्रेणी के छात्रों के लिए अलग निर्धारित की गई है.

किन छात्रों को मिलेगा SBI Scholarship का लाभ?

इस स्कॉलरशिप का लाभ देशभर के विभिन्न शैक्षणिक स्तर के छात्रों को मिलेगा. इसमें शामिल हैं-

  • स्कूल में पढ़ने वाले छात्र
  • स्नातक (UG) के छात्र
  • स्नातकोत्तर (PG) के छात्र
  • IIT और IIM जैसे प्रमुख संस्थानों में अध्ययनरत छात्र
  • NIRF रैंकिंग की देश की टॉप-20 यूनिवर्सिटी के छात्र
  • दुनिया की टॉप-200 यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र

Read Also: झारखंड पुलिस के 394 सिपाहियों की अंतिम रिजल्ट जारी, देखें लिस्ट

SBI Scholarship 2026: आवेदन के लिए पात्रता

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी-

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए.
  • संबंधित कक्षा या कोर्स में प्रवेश लिया होना चाहिए.
  • शैक्षणिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए.
  • परिवार की वार्षिक आय और अन्य पात्रता शर्तें SBI फाउंडेशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार होनी चाहिए.

SBI Scholarship 2026: कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

  1. SBI Foundation की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship Program 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  5. आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी एक कॉपी डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रख लें.

30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship Program 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है. ऐसे छात्र जो आर्थिक कारणों से अपनी पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं, उनके लिए यह स्कॉलरशिप बड़ी मदद साबित हो सकती है. इसलिए पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन कर लें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *