Saraikela: जिला के प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC), खरसावां मे आज “स्कूल रूवार 2026” कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी, खरसावां श्री प्रधान मांझी की अध्यक्षता मे किया गया. कार्यक्रम मे शिक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारी, शिक्षकगण और संबंधित कर्मियों की उपस्थिति मे विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई.
बैठक के दौरान विद्यालयों मे नामांकन वृद्धि, छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति, आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण तथा शिक्षण गुणवत्ता मे सुधार पर विशेष जोर दिया गया.
Also Read: पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: एसएसपी ने 18 से अधिक थाना प्रभारियों का किया तबादला
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
▪️विद्यालयों मे शत-प्रतिशत नामांकन और उपस्थिति सुनिश्चित की जाए.
▪️ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें पुन विद्यालय से जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए.
▪️शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने हेतु नवाचार और गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति को अपनाया जाए.
▪️विद्यालयों मे स्वच्छता, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ और नियमित रूप से अनुरक्षित रखा जाए.
▪️मिड-डे मील योजना का सही और गुणवत्ता युक्त संचालन सुनिश्चित किया जाए.
▪️अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए.
उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों और शिक्षकों को निर्देशित किया कि “स्कूल रूवार 2026” कार्यक्रम के उद्देश्यों को गंभीरता से लेते हुए समन्वय के साथ कार्य करे, ताकि प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना सुनिश्चित हो सके.
बैठक मे संबंधित विभागों के पदाधिकारी, बीआरसी कर्मी, शिक्षकगण और अन्य उपस्थित रहे.
