पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: एसएसपी ने 18 से अधिक थाना प्रभारियों का किया तबादला

Dhanbad: कोयलांचल में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी प्रभात कुमार ने जिले के...

Dhanbad: कोयलांचल में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी प्रभात कुमार ने जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. एसएसपी के ताजा आदेश के अनुसार, करीब डेढ़ दर्जन (18) थाना और ओपी प्रभारियों को इधर-से-उधर किया गया है.

कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नए अधिकारियों को कमान सौंपी गई है:

  • प्रभात रंजन को पंचेत से हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सुजीत सिंह अब पंचेत के नए थाना प्रभारी होंगे.
  • बालमुकुंद को अलकडीहा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
  • विश्वजीत ठाकुर को भूली थाना प्रभारी बनाया गया है, वहीं अमृता खलखो कपूरिया थाने की कमान संभालेंगी.
  • बिगन सोय को महिला थाना प्रभारी और प्रमोद लकड़ा को एससी/एसटी थाने का प्रभार दिया गया है.
  • सुरबाला को बाघमारा महिला थाने की जिम्मेदारी मिली है.
  • अकबर खान को मनियाडीह थाना और शंभु नाथ सिंह गौशाला थाना का जिम्मेदारी मिली है.
  • शैलेन्द्र शर्मा को भागाबांध और अलिसा को रामकनली थाना का जिम्मेदारी मिली है.
  • राजेश कुमार को लोदना और शेखर को गलफरबाड़ी थाना का जिम्मेदारी मिली है.
  • पवन चंद्र पाठक को महुदा और धीरज कुमार शर्मा को बांध थाना का जिम्मेदारी मिली है.
  • अभिरव कुमार को मैथन और अमन आकृष्ट को सुदामदीह थाना प्रभारी बनाया गया है.

ALSO READ: 8 किसानों से 19 मवेशियों की ठगी, महीनों बाद भी नहीं मिला न्याय

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *