Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग के घाघरा डैम में डूबे 4 युवक, एक की मौत, तीन गंभीर

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत घाघरा डैम में नहाने के क्रम में चार युवक डूब गए. इनमें एक की...

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत घाघरा डैम में नहाने के क्रम में चार युवक डूब गए. इनमें एक की मौत हो गई. बता दें कि चारों युवक घाघरा डैम में नहाने गए थे. इसी दौरान एक युवक डूब गया जबकि तीन युवक तैर कर निकलने में सफल रहे. ज़्यादा पानी पीने के कारण तीनों की स्थिति गंभीर हो गई. सूचना के अनुसार युवक पथलगड़ा चतरा का निवासी था जो अपने रिश्तेदार के यहां कुम्हारा बेंगवरी आया हुआ था. घटना के बाद युवकों को केरेडारी अस्पताल लाया गया जहां उनकी नाज़ुक हालत देखकर चिकित्सकों ने दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया.

यह भी पढ़ें : जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता बने राज्य के लोकायुक्त, लोकभवन ने जारी किया आदेश 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *