Click Here
Click Here
Click Here

शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिये धारा 163 लागू, केंद्रों के 200 मीटर दायरे में भीड़ जुटने पर रोक

Ranchi : 22 से 24 जून तक झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन होना...

Ranchi : 22 से 24 जून तक झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन होना है. परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है. आदेश 22 जून से 24 जून 2026 तक हर दिन सुबह 6ः30 बजे से रात 8ः30 बजे तक प्रभावी रहेगा. प्रशासन ने परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती भी की है.

परीक्षा केंद्र के आस पास भीड़ नहीं जुट सकती

निषेधाज्ञा के तहत परीक्षा केंद्र के आसपास पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी. ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, किसी भी प्रकार के हथियार लेकर चलने और सभा, बैठक या प्रदर्शन आयोजित करने की अनुमति नहीं है. सरकारी कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों और शवयात्रा को इससे छूट दी गई है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

 

ALSO READ  : राज्यसभा चुनाव: NDA विधायकों ने ठोंका जीत का दावा, शाम का रंग होगा भगवा और सुनहरा, नवीन जायसवाल ने डाला पहला वोट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *