जंगल में दफन महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान अब तक नहीं

  देवघर: जसीडीह थाना क्षेत्र के सुजानी गांव स्थित जंगल में दफनायी गयी एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में...

 

देवघर: जसीडीह थाना क्षेत्र के सुजानी गांव स्थित जंगल में दफनायी गयी एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. कुत्तों द्वारा मिट्टी खोदने पर शव के अंग बाहर आने के बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव निकलवाने की तैयारी की जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार जंगल से गुजर रहे कुछ लोगों ने देखा कि कुत्ते एक स्थान पर मिट्टी खोद रहे हैं. पास जाकर देखने पर महिला का हाथ व पैर मिट्टी से बाहर दिखाई दिया. इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.

Also Read: धनवार में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष फरार

सूचना मिलते ही जसीडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. वहीं पास में मिट्टी में दबी महिला की खून के धब्बे लगी साड़ी का हिस्सा भी बाहर निकला हुआ है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के शव को दफनाया गया था. आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने की नियत से महिला के शव को दफनाया गया होगा. पुलिस ने मजिस्ट्रेट को बुलाया है, ताकि विधि-सम्मत तरीके से शव को बाहर निकाला जा सके. पुलिस का भी मानना है कि हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को दफनाया गया होगा. समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *