धनबाद में फायरिंग से दहशत, व्यवसायी के घर के बाहर खड़ी ऑटो पर चली गोलियां

Dhanbad: चिरकुंडा थाना क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी में रविवार तड़के अज्ञात अपराधियों ने स्थानीय व्यवसायी रोशन बर्णवाल के घर के बाहर खड़ी...

Dhanbad: चिरकुंडा थाना क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी में रविवार तड़के अज्ञात अपराधियों ने स्थानीय व्यवसायी रोशन बर्णवाल के घर के बाहर खड़ी ऑटो पर फायरिंग कर दी. अपराधियों ने दो राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई.

वर्चस्व की लड़ाई का एंगल, पुलिस जांच में जुटी

फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए. शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना प्रतिबंधित मांगुर मछली के कारोबार में वर्चस्व को लेकर हुई है. सूचना मिलते ही चिरकुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं और क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ALSO READ: गिरिडीह में ट्रैफिक जाम से निजात की तैयारी, नगर निगम में उच्चस्तरीय बैठक, कई अहम फैसलों पर मंथन

अवैध कारोबार पर उठे सवाल, सुरक्षा की मांग

पीड़ित व्यवसायी के पिता ने थाने में लिखित शिकायत देकर परिवार की सुरक्षा की मांग की है. घटना के बाद से इलाके में भय का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से मछली, बालू, कोयला समेत कई अवैध कारोबार फल-फूल रहे हैं, जिस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है. इससे पहले निरसा विधायक अरूप चटर्जी भी इस मुद्दे पर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा चुके हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *