सरायकेला: भीषण गर्मी से मिली राहत, तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से मौसम हुआ सुहाना

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले समेत पूरे कोल्हान प्रमंडल में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से आज देर शाम लोगों को...

weather jharkhand
weather jharkhand

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले समेत पूरे कोल्हान प्रमंडल में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से आज देर शाम लोगों को बड़ी राहत मिली. शाम करीब 4.30 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी-तूफान, कड़कड़ाहट व बिजली की गर्जन के साथ जमकर बारिश हुई. कई इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई.

झमाझम बारिश से मिली राहत

पिछले एक सप्ताह से कोल्हान में तापमान 42-44 डिग्री के आसपास बना हुआ था. लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल था. आज जमशेदपुर, सरायकेला, चाईबासा समेत पूरे क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई, जिससे तापमान में 6-7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. गर्मी से तप रहे लोगों ने राहत की सांस ली.

ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान

सरायकेला के गम्हरिया, आदित्यपुर, राजनगर और नीमडीह प्रखंड के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले भी पड़े. तेज हवा से कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही. बारिश से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं खेतों में खड़ी मूंग और सब्जी की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद बताई जा रही है. लेकिन ओलावृष्टि वाले क्षेत्रों में आम और लीची की फसल को नुकसान की आशंका है.

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कोल्हान में हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है. लोगों से अपील की गई है कि आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. बारिश के बाद बाजारों में भी रौनक लौट आई. लोग घरों से निकलकर मौसम का लुत्फ उठाते दिखे.

यह भी पढ़ें: रांची : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने किया 15 मामलों का ऑनस्पॉट निपटारा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *