Delhi: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में हुए ट्रिपल मर्डर केस के प्रमुख आरोपी शेरू सरदार ने अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. शेरू सरदार ने इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट से तीन बार जमानत मांगी थी लेकिन तीनो ही बार उसकी जमानत याचिका ख़ारिज हो गई जिसके बाद शेरू ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. शेरू ने जिस मामले में सुप्रीम कोर्ट से बेल मांगी है वह आदित्यपुर थाना से जुड़ा कांड संख्या 104/2022 है. बता दें कि वर्ष 2022 में आदित्यपुर इलाके में सात जून को आशीष गोराई, राजू गोराई व सुबीर चटर्जी की हत्या की गई थी जिसमे शेरू समेत अन्य लोगो को नामजद आरोपी बनाया गया था.
ALSO READ : बारिश में बालों का रखें खास ख्याल, नहीं तो बढ़ सकती हैं कई समस्याएं, जानिए मानसून हेयर केयर के आसान और असरदार उपाय


