Ranchi: झारखंड में आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. मेले के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर डीजीपी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई है. यह महत्वपूर्ण बैठक 13 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे पुलिस मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी. इस संबंध में आईजी अभियान द्वारा एक पत्र जारी कर संबंधित जिलों के एसपी और आला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं.
इन जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी:
श्रावणी मेले के मुख्य रूट और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से इस बैठक में शामिल होने का देवघर एसपी, एसपी दुमका, रेल एसपी धनबाद और जमशेदपुर को शामिल होने को कहा गया हैं. सभी संबंधित एसपी को निर्देशित किया गया है कि वे आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों से संबंधित अपनी अपडेटेड रिपोर्ट 10 जुलाई तक हर हाल में पुलिस मुख्यालय, रांची को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.

12 हजार से अधिक जवानों की होगी तैनाती:
श्रावणी मेले के लिए डीएसपी रैंक के 40 से ज्यादा आधिकारियों की तैनाती की जा रही है. मेले के लिए देवघर और दुमका में दर्जन भर ओपी और अस्थाई यातायात ओपी गृह विभाग के द्वारा अधिसूचित किए गए हैं. इन सभी ओपी का प्रभार डीएसपी स्तर के अधिकारियों के जिम्मे होगा. श्रावणी मेला 2026 की शुरुआत में 29 जुलाई से शुरू हो रहा है. हर बार की तरह इस बार भी पुलिस मुख्यालय के द्वारा श्रावणी मेले की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतेजाम किए गए है. मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 12 हजार जवान और दर्जनों पुलिस के अफसर मिलकर श्रावणी मेले की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे.
Also Read: भांग NDPS एक्ट के दायरे से बाहर- HC ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला, रद्द की 7 साल की सजा


