SP को हटाना सजा नहीं, हत्या के समय मौजूद पुलिसकर्मियों पर दर्ज कराएं प्राथमिकी : बाबूलाल

Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर हत्याकांड के मामले में मुख्यमंत्री द्वारा SP – SSP को सस्पेंड किए जाने की...

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी

Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर हत्याकांड के मामले में मुख्यमंत्री द्वारा SP – SSP को सस्पेंड किए जाने की कार्रवाई को सिर्फ खानापूर्ति करार दिया है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एसपी SP को हटाना कोई सजा नहीं है. पुलिस के सामने किसी की हत्या होती है तो इसके लिए पूरी तरह पुलिस जिम्मेदार है. जो जानकारी है कि अभी तक पुलिसकर्मियों पर कोई एफआईआर FIR नहीं किया गया है और न ही ऐसी कोई मंशा दिख रही है. सीएम CM अगर हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने के लिए गंभीर हैं तो उन पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कराएं, जिनकी मौजूदगी में हत्या हुई है.

होटल मालिक का क्या दोष

मरांडी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उल्टा उन लोगों पर एफआईआर FIR  किया गया है जिनके होटल से वे लोग खाना खाकर निकले थे. अगर किसी के घर से कोई खाना खाकर निकलता है और सड़क पर पुलिस की मौजूदगी में किसी की हत्या हो जाती है तो उसमें उस घर वाले व होटल मालिक का क्या दोष?

 

ALSO READ : झारखंड की ओपन जेलों पर HC सख्त, CS से मांगी प्रगति रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *