Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: जंगल में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

Chaibasa: मंझारी थाना क्षेत्र स्थित महाबुरु जंगल में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध...

chibasa ilegal sharab

Chaibasa: मंझारी थाना क्षेत्र स्थित महाबुरु जंगल में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध महुआ शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया. यह अभियान उपायुक्त (डीसी) पश्चिम सिंहभूम एवं उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम द्वारा चलाया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि छापेमारी के दौरान टीम ने लगभग 4,000 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया. इसके अलावा 80 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई. कार्रवाई के दौरान शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों और अन्य सामग्री को भी नष्ट कर दिया गया, ताकि दोबारा अवैध उत्पादन न हो सके. उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी. उत्पाद विभाग ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब निर्माण या बिक्री की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके.

AlsoRead:SP को हटाना सजा नहीं, हत्या के समय मौजूद पुलिसकर्मियों पर दर्ज कराएं प्राथमिकी : बाबूलाल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *