Chaibasa : डीसी मनीष कुमार ने जगन्नाथपुर प्रखंड के पंचायत भवन का गुरूवार को निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने पंचायत भवन के सुदृढ़ीकरण कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया. साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. इस दौरान डीसी ने पंचायत भवन के सभी खिड़कियों में पर्दा एवं मच्छररोधी जाली (मॉस्किटो नेट) लगाने का निर्देश दिया. साथ ही भवन के सभी कमरों के बाहर नेम प्लेट लगाने कहा. जिससे आमजन को कार्यालय एवं कक्षों की पहचान में सुविधा हो सके.
पंचायत भवन को स्वच्छ बनाने पर दिया जोर
उन्होंने पंचायत भवन परिसर को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने के लिये पेड़-पौधे एवं गमले लगाने का निर्देश भी दिया. इसके अतिरिक्त महिला एवं पुरुषों के लिए भारतीय शैली और वेस्टर्न शैली के पृथक शौचालयों के निर्माण का निर्देश दिया गया. पंचायत भवन के समक्ष पेवर्स ब्लॉक लगाने के लिये भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

ALSO READ : भांग NDPS एक्ट के दायरे से बाहर- HC ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला, रद्द की 7 साल की सजा


