सतगावां के विक्की सिंह का बंगाल T20 टूर्नामेंट के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

Koderma: जिले के सतगावां प्रखंड के ईटाय गांव निवासी युवा क्रिकेटर विक्की सिंह का चयन प्रतिष्ठित बंगाल टी-20 टूर्नामेंट के लिए हुआ...

Koderma: जिले के सतगावां प्रखंड के ईटाय गांव निवासी युवा क्रिकेटर विक्की सिंह का चयन प्रतिष्ठित बंगाल टी-20 टूर्नामेंट के लिए हुआ है. इस उपलब्धि से पूरे सतगावां क्षेत्र में खुशी का माहौल है. ग्रामीण, खेल प्रेमी और जनप्रतिनिधि इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बता रहे हैं.

विक्की सिंह के पिता प्रताप सिंह ने बताया अपनी मेहनत, अनुशासन और क्रिकेट के प्रति समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. एक ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर इतने बड़े क्रिकेट मंच तक पहुंचना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे कोडरमा जिले के लिए गर्व की बात है. ग्रामीणों के अनुसार विक्की बचपन से ही क्रिकेट के प्रति बेहद जुनूनी रहे हैं. गांव के मैदानों और खेतों में लगातार अभ्यास कर उन्होंने अपने खेल को निखारा. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे.

युवाओं से विक्की के पिता की अपील 

विक्की के चयन से क्षेत्र के युवाओं में भी नया उत्साह देखने को मिल रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी सफलता यह साबित करती है कि कड़ी मेहनत और लगन के दम पर गांवों से भी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा जा सकता है. विक्की के पिता प्रताप सिंह ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने युवाओं से खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में मेहनत कर आगे बढ़ने की अपील की.

खेल प्रेमियों ने विक्की को दी बधाई 

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने विक्की सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. लोगों को उम्मीद है कि वह आने वाले दिनों में राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे. सतगावां की धरती से निकला यह युवा क्रिकेटर अब बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार है. उनकी सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा गांवों में भी मौजूद है, जरूरत केवल उसे सही अवसर और मंच मिलने की है.

ALSO READ: बोकारो : दूंदीबाद फल मंडी में लगी आग से तीन दुकान व झोपड़ी खाक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *