सिमडेगा : विश्व रक्तदाता दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन

Simdega : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को सिमडेगा ब्लड बैंक की ओर से जिलावासियों को रक्तदान के प्रति जागरूक...

Simdega :  विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को सिमडेगा ब्लड बैंक की ओर से जिलावासियों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली निकाली गई. रैली को सिविल सर्जन डॉ. सुंदर मोहन सामद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाण् रैली ब्लड बैंक परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों को रक्तदान के महत्व का संदेश देती रही. रैली में शामिल एएनएम, स्वास्थयकर्मियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने लोगों को बताया कि रक्तदान एक महादान है. जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है. उन्होंने स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की.

समाज के सक्षम युवा आयें सामने

इस अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. राजीव राजन ने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी समय किसी भी व्यक्ति को पड़ सकती है. इसलिए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए. कार्यक्रम में स्वास्थय विभाग के कई अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वयंसेवी संगठन के सदस्य उपस्थित रहे.

 

ALSO READ : EXCLUSIVE – झारखंड : जिस कुख्यात माओवादी की रिहाई के लिए काटा था पुलिस अधिकारी का गला, अब उस नक्सली के परिवार को मिलेगा पांच लाख का मुआवजा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *