Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा नगर इकाई की बैठक संपन्न, रानी लक्ष्मीबाई को दी श्रद्धांजलि

Simdega : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) सिमडेगा नगर इकाई की बैठक गुरुवार को संपन्न हुई. बैठक में संगठन के वर्तमान एवं...

Simdega : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) सिमडेगा नगर इकाई की बैठक गुरुवार को संपन्न हुई. बैठक में संगठन के वर्तमान एवं पूर्व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक के उपरांत वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम का नेतृत्व विभाग छात्रा प्रमुख रिया कुमारी ने किया.

एबीवीपी बैठक: नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान

इस अवसर पर एबीवीपी के नवनियुक्त जिला संयोजक शिवम केसरी एवं विभाग छात्रा प्रमुख रिया कुमारी को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में संगठन के पूर्व कार्यकर्ता सोमनाथ मिश्रा एवं नरेश शर्मा भी उपस्थित रहे. बैठक में प्रदेश सह मंत्री संतोषी कुमारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुखवंती कुमारी, नगर मंत्री जयंत पांडा, आदित्य साहू, अनीश कुमार, यश कुमार, हर्ष अग्रवाल, विनीत कुमार, भारती महतो, प्रियांशी कुमारी, तुलसी कुमारी, ललिका कुमारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने का संकल्प लिया.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *