Click Here
Click Here
Click Here

रांची में बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर चोरी के प्रयास का आरोप

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-4 में बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला और घर में घुसकर चोरी के प्रयास...

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-4 में बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला और घर में घुसकर चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है. घटना को लेकर धुर्वा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. जानकारी के अनुसार, सेक्टर-4 स्थित क्वार्टर नंबर A-38 के निवासी 73 वर्षीय भुवनेश्वर प्रसाद और उनकी पत्नी को अपराधियों ने निशाना बनाया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी चोरी की नीयत से घर में घुसे थे और विरोध करने पर बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया.

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी गई शिकायत में मोहल्ले के ही मोहम्मद शैफ उर्फ राजा पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है. घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. धुर्वा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: पानी संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, अंजुमन प्लाजा के सामने सड़क जाम, यातायात ठप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *