Simdega: जलडेगा थाना क्षेत्र के खरवागढ़ा–गट्टीगढ़ा के पास रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां रेल लाइन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही जलडेगा थाना के एसआई सुशील कुमार शाह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सिमडेगा
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया गया है. फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना
