Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

Ranchi: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार को देवघर पहुंचे, जहां उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ के चरणों...

Ranchi: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार को देवघर पहुंचे, जहां उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ के चरणों में शीश नवाया. विधानसभा के संरक्षक के रूप में उन्होंने न केवल व्यक्तिगत आस्था बल्कि पूरे राज्य की सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए विशेष पूजा-अर्चना की.

विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना

रविवार की सुबह देवघर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वीआईपी प्रवेश द्वार से मंदिर परिसर में प्रवेश किया. मंदिर प्रांगण में तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें विधिवत संकल्प कराया, जिसके बाद उन्होंने सपरिवार ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया. इस दौरान देवघर के स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *