SIR अभियान अंतिम चरण में, सभी मतदाता अगले 2-3 दिनों के भीतर अपना गणना प्रपत्र अवश्य करें जमा- DC

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि मतदाता...

SIR campaign
SIR campaign in final phase; all voters must submit their enumeration forms within the next 2-3 days – DC

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 का गणना प्रपत्र संग्रहण चरण अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. ऐसे में जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र संबंधित बूथ लेवल पदाधिकारी को वापस नहीं किया है, वे आगामी 2 से 3 दिनों के भीतर इसे अनिवार्य रूप से जमा कर दें.

DC ने कहा कि समय पर गणना प्रपत्र जमा होने से उसका निर्धारित समय-सीमा के भीतर डिजिटाइजेशन किया जा सकेगा, जिससे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण किया जा सकेगा. उन्होंने सभी मतदाताओं से इस महत्वपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में आपका नाम सुरक्षित रखना, आपके मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है. प्रत्येक पात्र मतदाता का सहयोग इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नागरिकों से की अपील

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि समय पर गणना प्रपत्र जमा करने से मतदाता सूची में आवश्यक विवरण का अद्यतन सुनिश्चित होगा तथा भविष्य में मतदान से संबंधित किसी भी प्रकार की अनावश्यक असुविधा से बचा जा सकेगा. उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि “आपका सहयोग ही आपके मताधिकार की सबसे बड़ी सुरक्षा है. प्रत्येक मतदाता अपने परिवार एवं आसपास के अन्य पात्र मतदाताओं को भी प्रेरित करें कि वे अपना गणना प्रपत्र शीघ्रातिशीघ्र संबंधित BLO को उपलब्ध कराएं.

मजबूत मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है. आइए, “हम सभी मिलकर लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सफल बनाएं और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को सुरक्षित रखें”. जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी मतदाताओं से पुनः अनुरोध किया है कि यदि किसी कारणवश गणना प्रपत्र अभी तक जमा नहीं हो पाया है, तो बिना विलंब किए अगले 2-3 दिनों के भीतर संबंधित BLO से संपर्क कर अपना गणना प्रपत्र जमा करें तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सहभागी बनें.

ALSO READ: 300 वर्षों की परंपरा का साक्षी चक्रधरपुर का ऐतिहासिक रथ महोत्सव, निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *