Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा : जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया चाकू से हमला, स्थिति गंभीर

Koderma : जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में बीती रात एक व्यक्ति को चाकू मार कर घायल करने का मामला सामने आया....

कोडरमा जमीन विवाद

Koderma : जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में बीती रात एक व्यक्ति को चाकू मार कर घायल करने का मामला सामने आया. घटना खुट्टा गांव के पियरवाइया गाजेडीह जाने वाली सड़क के समीप जंगल की है. घायल व्यक्ति की पहचान पुतोडीह निवासी 30 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है. मामला जमीन विवाद से जुड़ा है. जहां जमीन के लिये दीपक के सगे बड़े भाई ने घटना का अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों में जमीन विवाद को लेकर गांव में ही ग्रामीण स्तर पर पंचायती कर मामला को निपटारा किया जा रहा था, लेकिन पंचायत के माध्यम में किए गए फैसला पर बात नहीं बनी और पवन कुमार ने पंचायत का फैसला मानने से इनकार कर दिया. जिसके बाद शनिवार रात में घटना को अंजाम दिया.

घर लौटने के दौरान हुई घटना

घायल व्यक्ति ने बताया की जब वे बासोडीह बाजार से अपने घर पुतोडीह जा रहे थे. इसी बीच पियरवाइया जंगल के समीप उनके भाई वह अन्य लोगों ने मिलकर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जहां घायल व्यक्ति को पुलिस वाहन के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थय केंद्र लाया गया. जहां उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए कोडरमा रेफर कर दिया गया. इधर आवेदन के आलोक मे पुलिस पुरे मामले की जांच मे जुट गई है.

 

ALSO READ : ऑनलाइन कैब चालकों का आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, लोगों की बढ़ी परेशानी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *