Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा : अनियंत्रित होकर कंटेनर पलटी, चालक घायल

Koderma : सदर थाना क्षेत्र के रांची – पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी के बंदरचूआं में वाशिंग मशीन और फ्रिज लोड...

कोडरमा : कंटेनर अनियंत्रित

Koderma : सदर थाना क्षेत्र के रांची – पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी के बंदरचूआं में वाशिंग मशीन और फ्रिज लोड कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गयी. कंटेनर के पलटने से चालक घायल हो गया है. घायल की पहचान मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी 34 वर्षीय संजीव कुमार के रूप में हुई है. घायल चालक ने बताया कि चेन्नई से कंटेनर में फ्रिज और वाशिंग मशीन लोड करके पटना की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान कोडरमा घाटी में अन्य गाड़ी के गुजरने के दौरान कंटेनर अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में जाकर गिर गयी. जिससे चालक घायल हो गया.

पीसीआर को दी गयी सूचना

आवागमन कर रहे लोगों ने वाहन से चालक को बाहर निकाला और घटना की सूचना घाटी क्षेत्र के पीसीआर PCR पुलिस को दी गई. जहां पीसीआर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को कोडरमा सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. जहां इलाज चल रहा है. वहीं क्रेन से पलटी वाहन व गड्ढे मे गिरी वाहन को बाहर निकालने मे जुटी हुई है.

 

ALSO READ : ऑनलाइन कैब चालकों का आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, लोगों की बढ़ी परेशानी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *