Click Here
Click Here
Click Here

छऊ नृत्य की तीनों शैलियों के कलाकारों के सम्मान में जल्द होगा विशेष कार्यक्रम : डॉ. संजय

Bokaro: सांस्कृतिक व पारंपरिक कला की सर्वोच्च संस्थाओं में से एक संगीत नाटक अकादमी द्वारा छऊ की तीनों प्रमुख शैलियों से जुड़े...

Bokaro: सांस्कृतिक व पारंपरिक कला की सर्वोच्च संस्थाओं में से एक संगीत नाटक अकादमी द्वारा छऊ की तीनों प्रमुख शैलियों से जुड़े विशिष्ट कलाकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान एवं दीर्घकालीन साधना के लिए सम्मानित किया जाना है. इस पर एस.एन.ए. छऊ केंद्र, चंदनकियारी ने हर्ष व्यक्त किया है. सम्मान के लिए चयनित कलाकारों को केंद्र की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं. केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्मानित कलाकारों के अभिनंदन हेतु शीघ्र ही एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

कला साधकों की आजीवन साधना को मिलेगा सम्मान

एस.एन.ए. छऊ केंद्र, चंदनकियारी पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं झारखंड के छऊ कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन तथा निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्ध है. पूर्व कला एवं संस्कृति मंत्री के सहयोग तथा डॉ. संजय के सतत प्रयासों से इस राष्ट्रीय केंद्र की स्थापना संभव हो सकी. छऊ कला एवं कलाकारों के हितों की रक्षा तथा कलासाधकों को उचित सम्मान दिलाने के लिए डॉ. संजय ने विभिन्न स्तरों पर लगातार प्रयास किया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

एस.एन.ए. छऊ केंद्र, चंदनकियारी के समन्वयक डॉ. संजय ने संगीत नाटक अकादमी की महापरिषद के सम्मानित सदस्यों एवं भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान छऊ कला की समृद्ध परंपरा और कलासाधकों की आजीवन साधना का सम्मान है. उन्होंने सभी कलासाधकों को नमन करते हुए कहा कि चंदनकियारी छऊ केंद्र इस अमूल्य सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है.

ALSO READ: रामगढ़ माइंस हादसे पर भाजपा का हमला, डीसी-एसपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग

इन कलाकारों को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी और बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार

संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से सम्मानित होने जा रहे कलाकारों में पागुलु जेना, उड़ीसा मयूरभंज के सुविख्यात छऊ नर्तक हैं, जिन्हें छऊ नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा. सुशांत कुमार महापात्र सरायकेला, झारखंड के रहने वाले हैं, जो छऊ मुखौटा निर्माण कला के विशिष्ट शिल्पकार हैं. उन्हें इस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा. नृपेन सहिस पश्चिम बंगाल, पुरुलिया के प्रख्यात छऊ नर्तक हैं, जिन्हें छऊ नृत्य कला में उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा.

वहीं, बिस्मिल्लाह खां युवा अवार्ड से सम्मानित होने जा रहे कलाकारों में सुभश्री स्वायं सुविख्यात छऊ नर्तकी हैं, जो उड़ीसा के भुवनेश्वर की रहने वाली हैं. उत्कृष्ट छऊ साधना के लिए उन्हें बिस्मिल्लाह खां युवा अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा. कुणा श्यामल, सरायकेला, झारखंड के रहने वाले हैं. छऊ नर्तक के रूप में उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए उन्हें बिस्मिल्लाह खां युवा अवार्ड 2024 से सम्मानित किया जाएगा. सोमनाथ महतो पश्चिम बंगाल, पुरुलिया के सुविख्यात छऊ नर्तक हैं. उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उन्हें बिस्मिल्लाह खां युवा अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *