तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे की वजह, राहगीर गंभीर रूप से घायल

Jamtara: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लकोनिया मोड़ के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से...

Jamtara: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लकोनिया मोड़ के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से सड़क किनारे टहल रहे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल की पहचान परीक्षित दत्त के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि घटना उनके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई.

नाबालिग पर लापरवाही का आरोप

जानकारी के अनुसार, परीक्षित दत्त शनिवार को अपने घर के पास सड़क किनारे टहल रहे थे. इसी दौरान थाना क्षेत्र के चिरुड़ीह गांव निवासी एक नाबालिग युवक तेज गति से मोटरसाइकिल चलाते हुए आया और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में परीक्षित दत्त गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.

गंभीर हालत में किया गया रेफर

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल को उपचार के लिए धनबाद स्थित अशर्फी अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया. परिजनों के अनुसार, उनके सिर में गंभीर चोट लगी है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

Also Read: CM हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस पर्यवेक्षक, दो टूक कहा- पार्टी में भावनाएं आती-जाती हैं, पर फैसला नेता का ही अंतिम, दोनों सीट जीतेंगे

ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश देखा गया. ग्रामीणों का कहना है कि पबिया से तरणी मुख्य सड़क पर प्रतिदिन नाबालिग युवक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाते हुए रेस लगाते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं.

कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और तेज रफ्तार बाइक रेसिंग पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *