Chakradharpur: जिला योग एसोसिएशन पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्पूर्ण बैठक अध्यक्ष मुकुंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई. रूंगटा मैरिज हाउस में आयोजित इस बैठक का उद्देश्य राज्य स्तरीय योग चैंपियनशिप के आयोजन पर चर्चा से संबंधित था. सचिव दीपक प्रसाद ने यह आयोजन आगामी 8 एवं 9 अगस्त को रखने का प्रस्ताव रखा, सभी सदस्यों ने उक्त तिथि को चैंपियनशिप के आयोजन पर सहमति जताई. राज्य योग एसोसिएशन के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने सुझाव दिया, कि राज्य स्तरीय योग चैंपियनशिप के पूर्व जिला स्तर पर भी इसका आयोजन किया जाना चाहिए. इस पर सभी ने सहमति प्रकट की.

प्रतियोगिता की आरंभिक तैयारी के लिए टीम का गठन
बैठक में निर्णय लिया गया कि चैंपियनशिप का आयोजन सदर बाजार स्थित पिल्लई टाउन हॉल में किया जाएगा. बाहर से आने वाले प्रतिभागीयों को रूंगटा मैरिज हाउस और राजस्थान भवन में आवासित किया जाएगा. वहीं उनके खान-पान की भी व्यवस्था की जाएगी, सचिव प्रसाद ने प्रतियोगिता की आरंभिक तैयारी के लिए टीम का गठन कर दिया है. कार्यकारिणी सदस्य राम अवतार अग्रवाल, सिद्धार्थ प्रसाद और सुब्रत दास प्रबंध देखेंगे, संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक उपाध्यक्ष सुमित विश्व कर्मा और सुनील प्रजापति होंगे, अध्यक्ष रूंगटा ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों से इसके व्यापक प्रचार और प्रसार की अपील की है.
विश्व योग दिवस पर भी वृहद आयोजन का प्रस्ताव
बैठक मे सदस्यों ने आगामी 21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस पर भी वृहद आयोजन का प्रस्ताव रखा, जिस पर आम सहमति प्रकट की गई. अग्रवाल ने बताया कि राज्य स्तरीय आयोजन के प्रायोजक रूंगटा स्टील टीएमटीबार और जिला स्तरीय आयोजन के प्रायोजक एस आर रूंगटा ग्रुप हैं. बैठक के पश्चात धन्यवाद ज्ञापन सचिव प्रसाद ने दिया. बैठक में अरुण विश्वकर्मा, सोम कुमार नायक, संजय चिरानिया, विष्णु भूत, गोविंद अग्रवाल, घनश्याम मुंदड़ा, गौरव प्रसाद, अजय कुमार मोहता, विमान कुमार पाल, मधुसूदन पाल, सदानंद साहू, निलेश कुमार, पूजा नायक, संजीव कुमार दे, मासूमा परवीन, विजय प्रताप, राजकुमार अग्रवाल, जहांगीर आलम गौरव प्रसाद आदि उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: जामताड़ा: बकरीद को लेकर नारायणपुर थाना में शांति समिति की बैठक, लोगों से आपासी भाईचारा बनाए रखने की अपील
