सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई, गिरिडीह में विशेष वाहन जांच अभियान, 102 वाहनों का कटा चालान

Giridih: सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने तथा यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष...

Giridih: सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने तथा यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को शहर के अंबेडकर चौक पर व्यापक वाहन जांच की गई.

दोपहिया और टोटो वाहनों की हुई गहन जांच

अभियान में यातायात निरीक्षक, मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई), डीआरएसएम तथा परिवहन विभाग की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही. जांच के दौरान दोपहिया वाहनों, ई-रिक्शा (टोटो) सहित अन्य वाहनों के दस्तावेजों एवं सुरक्षा मानकों की गहन पड़ताल की गई. वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, निबंधन प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, हेलमेट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई.

जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 102 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. इनमें 93 मोटरसाइकिल और 9 टोटो शामिल हैं. विभिन्न नियमों के उल्लंघन के मामलों में कुल 1 लाख 47 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

ALSO READ: रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी मार: 13 महीनों में 10,790 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड

यातायात नियमों के उल्लंघन पर जारी रहेगी कार्रवाई

जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की.

उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. जिला प्रशासन ने कहा है कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य में भी विशेष जांच अभियान चलाए जाएंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *