-
विशेष अभियान में नो पार्किंग के 1555 और बिना हेलमेट 4105 पकड़ाए
-
9 दिनों में कुल 30 हजार चालान
Ranchi: रांची शहर की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आज रांची पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है. शहर के सभी ट्रैफिक थाना क्षेत्रों में एक साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस विशेष अभियान के दौरान दोपहिया, चार पहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की जांच की गई. पुलिस की चौतरफा कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और महज एक ही दिन में कुल 4105 चालान काटे गए.
नो पार्किंग और बिना हेलमेट वालों पर चला डंडा
ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शहर की सड़कों पर सबसे बड़ी मनमानी ‘नो पार्किंग’ को लेकर देखी गई. सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने वाले 1555 वाहनों का चालान काटा गया. वहीं बिना हेलमेट वाले 2014 दोपहिया वाहन चालक पकड़े गए.

यह भी पढ़ें: रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी मार: 13 महीनों में 10,790 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड
विभिन्न उल्लंघनों के तहत की गई कार्रवाई का पूरा ब्योरा
उल्लंघन का प्रकार चालान की संख्या
1. नो पार्किंग 1555
2. बिना हेलमेट 2014
3. रेड लाइट जंपिंग (सिग्नल तोड़ना) 148
4. ओवर स्पीडिंग 89
5. बिना ड्राइविंग लाइसेंस 31
6. (ऑटो/टोटो आदि 34
7. सीट बेल्ट न लगाना 13
8. प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल
9. ब्लैक फिल्म 04
9 दिनों में 30 हजार पार पहुंचा आंकड़ा
रांची ट्रैफिक पुलिस केवल आज ही नहीं, बल्कि कई दिनों से लगातार एक्शन मोड में है. एक से 9 जून तक नौ दिनों में 30705 चालान काटे जा चुके हैं. इससे साफ पता चलता है कि शहर में ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस बेहद सख्त रुख अपनाए हुए है.
यह भी पढ़ें: झारखंड एटीएस ने पांच जिले में संगठित अपराधिक गिरोह से जुड़े 150 से ज्यादा संदिग्धों का लिस्ट किया तैयार
पुलिस की चेतावनी: फर्जी नंबर प्लेट लगाई तो सीधे जाएंगे जेल
रांची ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाएं. इसके साथ ही पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कोई भी वाहन चालक अपनी गाड़ी पर किसी दूसरे वाहन का नंबर (फर्जी नंबर) लगाकर न घूमे. अगर कोई ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है, तो न केवल उसका वाहन तुरंत जब्त किया जाएगा, बल्कि उसके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर उसे सीधे जेल भेजा जाएगा.
