Click Here
Click Here
Click Here

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर सख्ती, हटिया विधानसभा में DC की समीक्षा

Ranchi: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र में चल रहे PRE SIR कार्यों...

Ranchi: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र में चल रहे PRE SIR कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में संबंधित अधिकारियों और बूथ लेवल ऑफिसरों (BLO) को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर

उपायुक्त ने मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बचे हुए मतदाताओं की मैपिंग का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए. उन्होंने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पंचायत स्तर पर सभी जनप्रतिनिधियों की मैपिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

घर-घर सत्यापन और हाउस नंबरिंग अनिवार्य

बैठक में NOTIONAL हाउस नंबरिंग कार्य की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने BLO को रजिस्टर संधारण ठीक ढंग से करने और हर घर में स्टीकर लगाने को अनिवार्य बताया. उन्होंने कहा कि घर-घर सत्यापन कार्य गंभीरता और तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए. ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे.

अयोग्य नामों के विलोपन का निर्देश

इसके साथ ही उपायुक्त ने अनुपस्थित. स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं के नामों को चिन्हित कर नियमानुसार विलोपन करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

अधिकारियों की मौजूदगी में समीक्षा बैठक

बैठक में जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन. निर्वाची निबंधक पदाधिकारी राजेश्वरनाथ आलोक. जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *