सब-जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप: झारखंड की बड़ी जीत, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

रांची: मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2026 के...

Hockey Championship
सब-जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की बड़ी जीत

रांची: मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2026 के सातवें दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. दिनभर में A और B डिवीजन के कुल 6 मैच खेले गए. सात दिनों के लीग मुकाबलों के समापन के साथ ही B डिवीजन के मैच समाप्त हो गए, जबकि A डिवीजन से क्वार्टर फाइनल की तस्वीर साफ हो गई है. अब 9 अप्रैल को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे.

झारखंड की धमाकेदार जीत, लगातार दूसरी जीत दर्ज

मेजबान झारखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार को 9-0 से करारी शिकस्त दी. इस एकतरफा मुकाबले में झारखंड की ओर से संदीपा कुमारी और प्रीति बिलुंग ने दो-दो गोल दागे, जबकि पुष्पा मांझी, सेवानी केरकेट्टा, सुष्मिता गुड़िया, रिचा मिंज और मरियम भेंगरा ने एक-एक गोल किया. इस जीत के साथ झारखंड ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली.

B डिवीजन: दिल्ली की जीत, तमिलनाडु-बंगाल ड्रॉ

B डिवीजन में खेले गए पहले मैच में दिल्ली ने असम को 7-0 से हराया. दिल्ली की ओर से ज्योति ने तीन गोल, दीपिका ने दो गोल, जबकि प्रिया और आशना ने एक-एक गोल किया.

दूसरे मुकाबले में तमिलनाडु और बंगाल के बीच मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा। तमिलनाडु की श्री वी. मैथ्यू और स्वाति जी ने गोल किए, वहीं बंगाल की दीपिका गुड़िया और क्वासीस खातून ने भी एक-एक गोल दागे।

A डिवीजन: उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और ओडिशा की जीत

A डिवीजन में उत्तरप्रदेश ने मिजोरम को 1-0 से हराया, जिसमें वैशाली सेन ने निर्णायक गोल किया.

मध्यप्रदेश ने हरियाणा को 5-1 से हराते हुए दमदार प्रदर्शन किया. मध्यप्रदेश की नौशीन नाज और प्रियांशी भावनार ने दो-दो गोल किए, जबकि नमी गीताश्री ने एक गोल जोड़ा. हरियाणा की ओर से ज्योति ने एकमात्र गोल किया. वहीं ओडिशा ने पंजाब को 2-0 से हराया, जिसमें अर्चना कुजूर ने दोनों गोल दागे.

क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं ये टीमें

A डिवीजन से झारखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब और महाराष्ट्र ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है.

अब 9 अप्रैल को होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में टीमों के बीच खिताबी दौड़ और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: हवलदार के नाम से लेखापाल ने 25 माह में 63 बार में निकाला चार करोड 29 लाख 71 हजार : एसपी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *