मोदी मैजिक पर सुदेश महतो का बयान- जनादेश नहीं, भरोसे का विस्फोट!

Ranchi: आजसू पार्टी प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों को लेकर बड़ा राजनीतिक...

आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो

Ranchi: आजसू पार्टी प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ जीत नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास की मुहर है. महतो ने साफ शब्दों में कहा कि एनडीए और बीजेपी को मिला यह जनादेश “विकास और विश्वास” की राजनीति की जीत है. जनता ने एक बार फिर साबित कर दिया, कि उसे मजबूत नेतृत्व और निर्णायक सरकार चाहिए और यही भरोसा नरेंद्र मोदी के नाम पर दिखा है.

जनता अब नीतियों और परिणामों पर वोट कर रही

उन्होंने इसे “ऐतिहासिक जनादेश” बताते हुए कहा कि देश की जनता अब नीतियों और परिणामों पर वोट कर रही है, न कि सिर्फ वादों पर. यह नतीजे दिखाते हैं कि मोदी की नेतृत्व क्षमता पर लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है.

सुदेश महतो ने उम्मीद जताई कि नई सरकारें जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेंगी और विकास की रफ्तार को और तेज करेंगी. उनके मुताबिक, अब वक्त है कि इन राज्यों में स्थिरता, सुशासन और प्रगति का नया अध्याय लिखा जाए.

यह भी पढ़ें: पलामू: जमा दो उच्च विद्यालय में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित, 96 छात्राओं की स्वास्थ्य जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *