शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, जमशेदपुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी

Hazaribagh: लोहसिंघना थाना क्षेत्र की एक युवती से शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस...

Hazaribagh: लोहसिंघना थाना क्षेत्र की एक युवती से शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, लोहसिंघना थाना क्षेत्र के कोलघटी मोहल्ले की रहने वाली युवती ने थाना में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि आरोपी अश्विनी रंजन ने उससे शादी का वादा किया था.

इसी भरोसे पर दोनों के बीच संबंध बने, लेकिन बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया और फरार हो गया. पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई महीनों तक उसका शारीरिक शोषण किया. जब युवती ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो वह उससे दूरी बनाने लगा और अंततः शादी करने से साफ मना कर दिया.

जांच में आरोप पाए गए सही

लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने बताया कि आरोपी कोलघटी मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर एक निजी कंपनी में कार्य करता था. इसी दौरान उसकी पहचान युवती से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुए. पुलिस द्वारा मामले की जांच की गई, जिसमें युवती द्वारा लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाए गए. इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस को 31 मई को सूचना मिली कि आरोपी अपने पैतृक घर जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित मनीफीट मोहल्ले में मौजूद है. सूचना मिलते ही लोहसिंघना थाना पुलिस ने टेल्को थाना के सहयोग से छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हजारीबाग लाया गया, जहां आवश्यक मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए हजारीबाग केंद्रीय कारा भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

ALSO READ:गले में फंसी पूरी मछली को चिकित्सकों ने निकाला, सदर अस्पताल चाईबासा की तत्परता से बची मरीज की जान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *