15 जून तक शत-प्रतिशत मैपिंग का लक्ष्य, अधिकारियों ने दिए जरूरी निर्देश

Saraikela: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने को लेकर 57-खरसावां (अ०ज०जा०) विधानसभा क्षेत्र के कम...

Saraikela: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने को लेकर 57-खरसावां (अ०ज०जा०) विधानसभा क्षेत्र के कम मैपिंग वाले मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार को मतदान केन्द्र संख्या-219, दक्षिण रेलवे इंटर कॉलेज, सीनी में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर उन मतदान केन्द्रों के लिए लगाया गया, जहां 50 प्रतिशत से कम मतदाताओं की मैपिंग हुई है. शिविर में छूटे हुए मतदाताओं के नामों का सत्यापन एवं मैपिंग का कार्य किया गया. इस दौरान बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, राजस्व कर्मचारी समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य कर्मी मौजूद रहे.

ADC ने किया शिविर का निरीक्षण

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर उपायुक्त सरायकेला-खरसावां जयबर्धन कुमार ने शिविर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को तय समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की बुनियाद है और इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए.

घर-घर सत्यापन का निर्देश

अपर उपायुक्त ने बीएलओ को घर-घर जाकर छूटे हुए मतदाताओं का सत्यापन करने का निर्देश दिया. साथ ही डुप्लीकेट, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने तथा नए योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाने को कहा.

Read Also: रांची: मां-बेटा मिलकर बेचते थे ब्राउन शुगर, रंगेहाथ धराये

मतदाताओं से भी की अपील

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम, पता और फोटो की जांच कर लें. किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत बीएलओ से संपर्क कर सुधार करवाएं. इसके अलावा मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 और Voter Helpline App के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जयबर्धन कुमार ने कहा कि 57-खरसावां विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर 15 जून 2026 तक शत-प्रतिशत मैपिंग का लक्ष्य पूरा किया जाना है. इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शिविर में अंचल अधिकारी खरसावां, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *