स्वच्छता में चमका तेलोडीह पंचायत: 10 लाख का सम्मान, मुख्यमंत्री के हाथों मुखिया शब्बीर आलम हुए सम्मानित

Giridih: स्वच्छता और उत्कृष्ट प्रबंधन की मिसाल बन चुका तेलोडीह पंचायत आज राज्य स्तर पर अपनी पहचान और मजबूत कर चुका है....

Telodih Panchayat
मुख्यमंत्री के हाथों मुखिया शब्बीर आलम हुए सम्मानित

Giridih: स्वच्छता और उत्कृष्ट प्रबंधन की मिसाल बन चुका तेलोडीह पंचायत आज राज्य स्तर पर अपनी पहचान और मजबूत कर चुका है. मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना (मूल्यांकन वर्ष 2024-25) के तहत ‘स्वच्छ एवं स्वस्थ पंचायत’ श्रेणी में तेलोडीह पंचायत को सम्मानित किया गया, जो पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बन गया है.

24 अप्रैल को खेलगांव इंडोर स्टेडियम, रांची में आयोजित भव्य समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा संयुक्त रूप से तेलोडीह पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम को प्रशस्ति पत्र और 10 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई.

मुखिया ने झारखंड सरकार के प्रति व्यक्त किया आभार

सम्मान प्राप्त करने के बाद मुखिया शब्बीर आलम ने झारखंड सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पंचायतवासियों को इस उपलब्धि का असली हकदार बताया. उन्होंने कहा, “यह सम्मान हम सभी के सामूहिक प्रयास और सहयोग का परिणाम है. पंचायत के हर व्यक्ति ने इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाई है, तभी आज यह मुकाम हासिल हुआ है.” उन्होंने आगे कहा कि उनका अगला लक्ष्य तेलोडीह पंचायत को पूरे झारखंड में स्वच्छता के मामले में नंबर-1 बनाना है. इसके लिए पंचायत में और अधिक जागरूकता, भागीदारी और विकास कार्यों को गति दी जाएगी.

जनभागीदारी और सशक्त नेतृत्व का प्रतीक

यह सम्मान तेलोडीह पंचायत के लिए केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, जनभागीदारी और सशक्त नेतृत्व का प्रतीक है. मुखिया शब्बीर आलम के नेतृत्व में पंचायत ने स्वच्छता को एक सरकारी अभियान से आगे बढ़ाकर जनआंदोलन का रूप दे दिया है, जिसका परिणाम आज पूरे राज्य के सामने है. यह उदाहरण साबित करता है कि मजबूत नेतृत्व और जनसहभागिता के बल पर गांव स्तर से ही विकास की नई कहानी लिखी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: काउंसिल चुनाव की काउंटिंग खत्म, 23 जीते लेकिन 22 निर्वाचित घोषित, जानिए किसका रिजल्ट होल्ड पर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *