Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा की बेटियों का कमाल, खो-खो प्रतियोगिता में बढ़ाया जिले का मान

Jamtara: 20वीं जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता में जामताड़ा की टीम को तीसरा स्थान मिला. इस उपलब्धि पर सोमवार को कस्तूरबा विद्यालय जामताड़ा...

Jamtara: 20वीं जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता में जामताड़ा की टीम को तीसरा स्थान मिला. इस उपलब्धि पर सोमवार को कस्तूरबा विद्यालय जामताड़ा (KGBV CM SOE) के सभागार में उन्हें सम्मानित किया गया. 20वीं जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 में जामताड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया. सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद, डॉ. निलेश कुमार, वॉर्डन कंचन कुमारी, रश्मि कुमारी तथा जामताड़ा जिला खो-खो संघ के महासचिव नंदन सिंह ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. सभी खिलाड़ियों को शॉल देकर सम्मानित किया, मौके पर सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद ने कहा कि यह सफलता जिले की बेटियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है. यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है. वहीं वॉर्डन कंचन कुमारी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया.

यह भी पढ़ें: दोहरे हत्याकांड के आरोपी को मिली आजीवन कारावास और 25000 जुर्माने की सजा

29 से 31 मई तक प्रतियोगिता का हुआ था आयोजन

यह प्रतियोगिता 29 से 31 मई तक जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित हुई थी. प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड राज्य खो-खो संघ एवं जामताड़ा जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में किया गया था. जामताड़ा टीम ने खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का बेहतरीन प्रदर्शन किया था. समारोह में जिला खो-खो संघ के कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, रिया पाल, कविता कुमारी, नेहा कुमारी, निशा कुमारी, प्रियंका कुमारी, माहे राजिम समीम, सुभाष सोरेन सहित सभी खिलाड़ी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: घर से बिना बताए विशाखापट्टनम गए तीन लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *