आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी के लिए PAR रिकॉर्ड करने की समय सीमा बढ़ी, केंद्र सरकार ने दी एक महीने की राहत

Ranchi: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस रैंक के अधिकारियों के लिए वर्ष 2025-26 की कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट (Performance...

Ranchi: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस रैंक के अधिकारियों के लिए वर्ष 2025-26 की कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट (Performance Appraisal Report – PAR) दर्ज करने की समय सीमा को बढ़ा दिया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा झारखंड सरकार को लिखे पत्र के अनुसारकार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के निर्देशों के बाद जारी किए गए इस आधिकारिक पत्र के अनुसार, अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट जमा करने और उनके मूल्यांकन के लिए अब एक महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है.

Also Read : हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसीबी ने शुरू की नामकुम के टुंडुल इलाके की भूमि के म्यूटेशन केस की जांच

क्यों बढ़ाई गई समय सीमा?

पत्र अनुसार, अधिकारियों और मूल्यांकन करने वाले प्राधिकारियों को पर्याप्त समय प्रदान करने के उद्देश्य से AIS (PAR) नियमों में ढील दी गई है. यह निर्णय सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और रिपोर्टिंग की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है.

Also Read : शुभेंदु अधिकारी ने ली सीएम पद की शपथ

संशोधित समय सारणी के अनुसार अब महत्वपूर्ण गतिविधियां इन तिथियों तक पूरी की जा सकेंगी

– स्व-मूल्यांकन: 31 मई से 30 जून तक.

– रिपोर्टिंग अथॉरिटी द्वारा मूल्यांकन: 31 जुलाई से 31 अगस्त तक.

– रिव्यूइंग अथॉरिटी द्वारा मूल्यांकन: 30 सितंबर से 31 अक्टूबर तक.

– एक्सेप्टिंग अथॉरिटी द्वारा मूल्यांकन: 31 दिसंबर.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *