Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ में खेत से दो लोगों का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Pakur : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सितेशनगर में शनिवार को खेत से दो लोगों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

Pakur :  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सितेशनगर में शनिवार को खेत से दो लोगों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान लगभग 55 वर्षीय नूरुद्दीन शेख और लगभग 45 वर्षीय मोती शेख के रूप में हुई है. दोनों सितेशनगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

अत्यधिक शराब या जहरीले पदार्थ से मौत की आशंका

ग्रामीणों के अनुसार दोनों व्यक्ति अक्सर साथ में शराब पीने खेत की ओर जाते थे. बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे भी दोनों एक साथ खेत की तरफ गए थे. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला अत्यधिक शराब पीने. नकली शराब सेवन करने या किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत का लग रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *