Click Here
Click Here
Click Here

चोरों ने बंद घरों को बनाया निशाना, लाखों रुपए के समान लेकर रफू चक्कर

Pakur : बैंक कॉलोनी स्थित एक बंद घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया, घर के मालिक ने बताया कि एक हफ्ते...

Pakur : बैंक कॉलोनी स्थित एक बंद घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया, घर के मालिक ने बताया कि एक हफ्ते पहले बेटी की शादी हुई थी, नए कपड़े, जेवरात के खाली डिब्बे और उपहार में मिला सारा सामान चोरों ने अलमारी तोड़कर फरार हो गया.

सूने घर का फायदा उठाकर दिया अंजाम

पीड़ित परिवार के मुताबिक घर की रखवाली कर रहा भतीजा परीक्षा देने बोकारो गया था, चोरों ने इसी सूनेपन का फायदा उठाया।बेटी की शादी से जुड़े कीमती वस्त्र और अन्य जरूरी सामान, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी जा रही है.घर निर्माणाधीन था, इसलिए चोरों ने वहां रखी मिस्त्री की मशीनें और गैरेज में खड़े टेंपो की बैटरी भी चुरा ली. घर के मालिक सुभेन शाह ने दुख जताते हुए कहा कि घर में अभी भी शादी की चहल-पहल महसूस हो रही थी, लेकिन चोरों ने सब कुछ बिखेर दिया, सूचना मिलते ही एएसआई अरुण ठाकुर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे.उन्होंने बताया की घटनास्थल की गहनता से जांच की जा रही है.शादी के कपड़े और अन्य सामानों की चोरी की पुष्टि हुई है. थाना में आवेदन दिया जा रहा है, पुलिस जल्द ही अपराधियों तक पहुंचेगी.

Also Read : सावधान! साइबर ठग हैं सक्रिय- क्रेडिट कार्ड से साइबर अपराधियों ने निकाले 2.93 लाख

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *