बंगाल में काउंटिंग शुरू: शुरुआती रुझानों में TMC और BJP बराबरी पर

NewsWave Desk: पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं. शुरुआती...

NewsWave Desk: पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं. शुरुआती आंकड़ों में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों ही पार्टियां शुरुआती रुझानों में 5-5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.

दो चरणों में हुआ था मतदान

राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में संपन्न हुआ था. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोट डाले गए थे, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान हुआ. फालता सीट पर विवाद के चलते वहां पुनर्मतदान का फैसला लिया गया है, इसलिए आज 293 सीटों के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं.

सत्ता के लिए सीधी टक्कर

इस चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही हैं. वहीं बीजेपी राज्य में पहली बार सरकार बनाने के इरादे से पूरी ताकत झोंक रही है. इस बार मतदान प्रतिशत करीब 92 फीसदी रहा, जो चुनाव को और भी अहम बनाता है. भवानीपुर सीट पर खास नजर है, जहां से ममता बनर्जी चुनाव मैदान में हैं और उनके सामने बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी चुनौती पेश कर रहे हैं.

Also Read: झारखंड में भ्रष्टाचार के वो 10 ब्लैक होल, जहां गायब हो जाता है विकास का पैसा! पढ़िए News Wave की खास रिपोर्ट

एग्जिट पोल में अलग-अलग तस्वीर

मतदान के बाद आए एग्जिट पोल्स में अलग-अलग अनुमान सामने आए हैं. कुछ सर्वे बीजेपी को बढ़त देते दिखे, तो कुछ में टीएमसी की वापसी की बात कही गई.

टुडेज चाणक्य के अनुमान के मुताबिक बीजेपी को 192 से अधिक सीटें मिल सकती हैं, जबकि टीएमसी 100 के आसपास सिमट सकती है. वहीं Matrize के सर्वे में बीजेपी को 146 से 161 सीटें और टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है. P-Marq ने बीजेपी को 150 से 175 सीटों तक पहुंचने की संभावना जताई है.

दूसरी ओर, People’s Pulse ने टीएमसी को 177 से 187 सीटों के साथ मजबूत स्थिति में बताया है, जबकि Janmat Polls ने ममता बनर्जी की पार्टी को 195 से 205 सीटें मिलने का अनुमान दिया है.

नतीजों पर टिकी नजर

अब सभी की निगाहें अंतिम परिणामों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि बंगाल की सत्ता किसके हाथों में जाएगी. शुरुआती रुझानों ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प और रोमांचक बना दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *