सिविल जज परीक्षा रद्द किए जाने का मामले को भी चुनौती,HC में याचिका दाखिल

Ranchi: JPSC-JSSC- CGL में गड़बड़ी का मामला काफी तुल पकड़ा था, मामले में 25 दिन तक अभ्यर्थियों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम...

HIGH-COURT-JHARKHAND

Ranchi: JPSC-JSSC- CGL में गड़बड़ी का मामला काफी तुल पकड़ा था, मामले में 25 दिन तक अभ्यर्थियों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन किया था. उसके बाद सीएम ने JPSC-JSSC की 22 परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा कर दी थी, उन 22 परीक्षाओं में सिविल जज परीक्षा भी शामिल था. अब JPSC-JSSC की 22 परीक्षाओं को रद्द करने का मामला भी हाईकोर्ट पहुंच गया है. मामले में रिट याचिका दाखिल की गयी है और झारखंड सरकार के फैसले को चुनौती दी गई है. श्वेताभ पांडेय, राहुल कुमार सिंह समेत 12 अन्य याचिकाकर्ताओं की ओर से यह याचिका दाखिल की गई है. याचिका में सिविल जज परीक्षा को रद्द करने के सरकार के निर्णय पर सवाल उठाते हुए उसे चुनौती दी गई है. मामले की सुनवाई न्यायाधीश दीपक रौशन की अदालत में होगी. शीघ्र ही सुनवाई की तिथि निर्धारित की जायेगी.

ALSO READ: रामगढ़ पुलिस को मिले 20 नए पेट्रोलिंग वाहन, SP ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *