30 मई को होने वाला इंटक महाधिवेशन होगा यादगार, देशभर से जुटेंगे राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी

Lohardaga: लोहरदगा में आगामी 30 मई को आयोजित होने वाला इंटक का महाधिवेशन ऐतिहासिक और यादगार बनने जा रहा है. कांग्रेस पार्टी...

Lohardaga: लोहरदगा में आगामी 30 मई को आयोजित होने वाला इंटक का महाधिवेशन ऐतिहासिक और यादगार बनने जा रहा है. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं इंटक के राष्ट्रीय महासचिव धीरज प्रसाद साहू की अगुवाई में आयोजित इस महाधिवेशन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकों और तैयारियों का दौर जारी है.

पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू और निशीथ जायसवाल ने लिया तैयारियों का जायजा 

महाधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू एवं इंटक अध्यक्ष निशीथ जायसवाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. आयोजकों ने बताया कि यह महाधिवेशन श्रमिक हितों, संगठन की मजबूती और देशभर के मजदूर नेताओं को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, विभिन्न राज्यों से आए इंटक के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, विधायक तथा श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

श्रमिक हितों और संगठन की मजबूती पर रहेगा फोकस 

महाधिवेशन में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव, पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू, इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री एन. जी. अरुण, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रप्पली विजय लक्ष्मी, आर. एन. चौबे, इंटक डेलीगेट एम.पी. राजेश सिन्हा एवं महाराष्ट्र इंटक के पुरुषोत्तम शर्मा शामिल होंगे.

Also Read : प्रकृति पूजा बनाम 5000 चर्च: चंपाई सोरेन ने आदिवासी अस्मिता के बहाने बदला झारखंड का सियासी नैरेटिव

कई बड़े नेता और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल 

इसके अलावा मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी तथा अधिवक्ता सचिदानंद चौधरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महाधिवेशन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. कार्यक्रम स्थल को सजाने, अतिथियों के स्वागत, आवास एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है. विभिन्न जिलों एवं राज्यों से बड़ी संख्या में श्रमिक नेता और कार्यकर्ता लोहरदगा पहुंचेंगे.

मजदूरों के अधिकारों पर होगी चर्चा 

इंटक नेताओं ने कहा कि यह महाधिवेशन श्रमिक एकता और संगठन की मजबूती का संदेश देगा. साथ ही मजदूरों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार और श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी. आयोजन को लेकर जिले में राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं तथा कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.मौके पर सत्यनारायण सिंह,विशाल डुंगडुंग, निश्चय वर्मा, अमित वर्मा,असलम अंसारी आदि लोग मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *