Click Here
Click Here

बड़गाई चौक से बूटी स्कूल तक नगर निगम ने सरकारी जमीन से कब्जा हटाया

Ranchi: शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत रांची नगर निगम ने आज वार्ड संख्या-05 में बड़गाई चौक से बूटी...

Ranchi: शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत रांची नगर निगम ने आज वार्ड संख्या-05 में बड़गाई चौक से बूटी स्कूल तक मुख्य मार्ग पर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया. निगम की टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों पर कार्रवाई करते हुए करीब 10 दुकानों, शेडनुमा संरचनाओं और अन्य अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया. नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि संबंधित सरकारी भूमि की पूर्व में मापी कर अतिक्रमण की पहचान की गई थी. इसके बाद अतिक्रमणकारियों को स्वयं कब्जा हटाने के लिए नोटिस और निर्देश दिए गए थे. निर्धारित समय सीमा बीतने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर अभियान चलाया.

बुलडोजर अभियान चलाकर हटाए गए अवैध कब्जे

अभियान के दौरान सड़क और सरकारी भूमि को पूरी तरह खाली कराया गया, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू होने और आम लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है. नगर निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. शहर को व्यवस्थित, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: रामगढ़ के अरगड्डा में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा: जहरीली गैस की चपेट में आने से चार युवकों की गई जान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *