Click Here
Click Here
Click Here

उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष ने किया चिरूडीह गांव का भ्रमण

Ranchi : उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा ने चिरूडीह गांव का भ्रमण किया. इस दौरान गांव के पारंपरिक सोहराई कला एवं...

Ranchi : उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा ने चिरूडीह गांव का भ्रमण किया. इस दौरान गांव के पारंपरिक सोहराई कला एवं संस्कृति संरक्षण को लेकर विशेष पहल की. मुंडा ने इस दौरान युवा कलाकार मनीष कुमार महतो से मुलाकात की. आर्टिस्ट विलेज के नाम से प्रसिद्ध चिरूडीह अब आकर्षण का केंद्र बन चुका है. मुंडा ने कहा कि गांव की सुंदरता देखते बनती है. हर घर की दीवार पर झारखंडी कला और इतिहास को बारीकि से उकेरा गया है. उन्होंने कहा कि संस्कृति को बचाने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने मनीष कुमार महतो के कार्यों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत कर रही है.
वहीं युवा कलाकार मनीष कुमार ने जानकारी दी कि भ्रमण के लिये आने वाले लोग सोहराई पेंटिंग खरीद कर ले जाते है. मनीष ने बताया कि अब तक उन्हें किसी प्रकार की सरकारी सहायता प्राप्त नहीं हुई है और वे सीमित संसाधनों में इस कला को आगे बढ़ा रहे हैं.

 

ALSO READ : झारखंड में खनिजों के अवैध कारोबार पर लगाम . हजारों डीलरों के लाइसेंस रद्द और निलंबित

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *