News Wave Desk : China के Hubei Province स्थित Wushan शहर में बना 905 मीटर लंबा आउटडोर एस्केलेटर सिस्टम दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है. यह नेटवर्क पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए राहत का बड़ा जरिया साबित हो रहा है, आधुनिक तकनीक से तैयार इस सिस्टम ने कठिन चढ़ाई को आसान सफर में बदल दिया है, पहले लोगों को पहाड़ पर बसे इलाकों तक पहुंचने के लिए करीब एक घंटे तक पैदल चढ़ाई करनी पड़ती थी. बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों के लिए यह रास्ता बेहद मुश्किल माना जाता था, लेकिन अब एस्केलेटर सिस्टम के जरिए वही दूरी महज 20 मिनट में तय की जा रही है, इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिली है.
21 एस्केलेटर और 8 लिफ्टों से तैयार हुआ विशाल नेटवर्क

यह कोई एक अकेला एस्केलेटर नहीं है, बल्कि 21 अलग-अलग एस्केलेटर, 8 आधुनिक लिफ्ट, मूविंग वॉकवे और पैदल पुलों का बड़ा नेटवर्क है. इंजीनियरों ने इसे पहाड़ की प्राकृतिक ढलानों के अनुसार डिजाइन किया है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर मिल सके, यह परियोजना आधुनिक इंजीनियरिंग का शानदार उदाहरण मानी जा रही है.
स्कूल, अस्पताल और म्यूजियम तक पहुंच हुई आसान
एस्केलेटर सिस्टम शुरू होने के बाद पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों की जिंदगी काफी आसान हो गई है, अब स्कूल, अस्पताल और म्यूजियम जैसी जरूरी जगहों तक पहुंचने में कम समय लगता है, रिपोर्ट के अनुसार हर दिन करीब 9 हजार लोग इस सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं, इससे स्थानीय जनजीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.
रात में रोशनी से जगमगा उठता है पूरा पहाड़
रात के समय जब एस्केलेटर सिस्टम की लाइटें जलती हैं, तो पूरा पहाड़ सुनहरी रोशनी से चमक उठता है, रास्ते में बनाए गए व्यू पॉइंट्स से पर्यटक पहाड़ों और नदी का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं, यही वजह है कि यह जगह अब पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण बन चुकी है.
पहाड़ी शहरों के लिए बना नया ग्लोबल मॉडल
दुनिया के कई पहाड़ी शहर अब Wushan के इस मॉडल का अध्ययन कर रहे हैं, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले इलाकों में जहां मेट्रो या भारी वाहन पहुंचाना मुश्किल होता है, वहां इस तरह का एस्केलेटर सिस्टम बेहतर समाधान माना जा रहा है, यह परियोजना आधुनिक शहरी परिवहन और तकनीक का नया उदाहरण बनकर उभरी है.
Also Read : आइए जानते हैं फेमिनिज्म क्या होता है ?
