Jamtara: राष्ट्रीय सूड़ी समाज झारखंड प्रदेश ने संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जामताड़ा जिले के देवलबाड़ी निवासी सुरेंद्र मंडल को राष्ट्रीय सूड़ी समाज, जामताड़ा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है. इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मंडल द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया. जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि सुरेंद्र मंडल की समाज के प्रति सक्रियता, निष्ठा, योग्यता एवं संगठनात्मक कुशलता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है.

संगठन विस्तार और सामाजिक विकास पर रहेगा फोकस
प्रदेश नेतृत्व ने नवमनोनीत जिला अध्यक्ष से जामताड़ा जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं गांवों में संगठन को मजबूत करने, समाज के लोगों को एकजुट कर समितियों का गठन करने तथा सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास से जुड़े कार्यों को गति देने की अपेक्षा जताई है. साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करते हुए उनके अधिकारों एवं न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया है.
नियुक्ति पर समाज के लोगों ने जताई खुशी
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मंडल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सुरेंद्र मंडल के नेतृत्व में जामताड़ा जिले में राष्ट्रीय सूड़ी समाज नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी. सुरेंद्र मंडल की नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.
