Ranchi: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य में मुख्यधारा में लौटने वाले वामपंथी उग्रवादियों की मदद के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. सरकार द्वारा आत्मसमर्पण करने वाले दो वामपंथी उग्रवादियों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता के लिए कुल 6,04 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि आवंटित की गई है. यह आदेश सरकार की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल द्वारा पलामू के डीसी को भेजा गया है.

किसे मिलेगी कितनी सहायता राशि?
– गृह सचिव के आदेश के अनुसार पलामू जिले के रहने वाले दो आत्मसमर्पित उग्रवादियों को इस योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है.
– दीपक रजवार (पिता- स्व. तपेश्वर रजवार, ग्राम- चौखड़ा, थाना- हुसैनाबाद, जिला- पलामू) को पुनर्वास अनुदान राशि के रूप में तीन लाख रुपया मिलेगा. इसके अलावा जीवन बीमा की राशि 2,280 रूपया मिलेगा.
– कृष्णा सिंह (पिता- नरेश सिंह, ग्राम- कौड़िया, थाना- विश्रामपुर, जिला- पलामू) को पुनर्वास अनुदान राशि के रूप में दो लाख रुपया मिलेगा. इसके अलावा एक लाख रुपया घोषित इनाम की राशि के रूप में मिलेगी. साथ ही जीवन बीमा की राशि के रूप में 2,280 रुपया मिलेगी.
