खूबसूरत और मजबूत नाखूनों का राज: घर पर करें ये आसान उपाय

News Wave Desk: आजकल की भागदौड़ में हम चेहरे की तो देखभाल कर लेते हैं, लेकिन नाखून अक्सर नजरअंदाज हो जाते हैं....

News Wave Desk: आजकल की भागदौड़ में हम चेहरे की तो देखभाल कर लेते हैं, लेकिन नाखून अक्सर नजरअंदाज हो जाते हैं. जबकि साफ, चमकदार नाखून आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देते हैं. महंगे सैलून जाने की जरूरत नहीं, घर पर ही नाखूनों को हेल्दी बना सकते हैं.

नाखून खराब क्यों होते हैं?

  • बार-बार हाथ धोना -हाथ धोना अच्छी आदत है, लेकिन दिन में 15-20 बार साबुन-सैनिटाइजर यूज करने से नाखूनों का हाल खराब हो जाता है.
  •  केमिकल वाले साबुन-डेली यूज वाले सस्ते साबुन, डिटर्जेंट, डिशवॉश लिक्विड में तेज केमिकल होते हैं जो नाखूनों को खराब कर देता हें.
  •  एसीटोन रिमूवर और पोषण की कमी से नाखून ड्राई होकर टूटने लगते हैं.

रोज का रूटीन: 5 मिनट में करें देखभाल

  • मॉइश्चराइज करना न भूलें: हर बार हाथ धोने के बाद नारियल तेल या हैंड क्रीम क्यूटिकल पर लगाएं.
  • सही ट्रिमिंग: नाखूनों को हमेशा एक ही दिशा में फाइल करें. आगे-पीछे रगड़ने से वे कमजोर होते हैं. स्क्वायर-ओवल शेप सबसे मजबूत मानी जाती है.
  • ग्लव्स का इस्तेमाल: बर्तन या कपड़े धोते समय रबर ग्लव्स जरूर पहनें. डिटर्जेंट नाखूनों का दुश्मन है.

डाइट से लाएं नाखूनों में जान

नाखून केराटिन प्रोटीन से बनते हैं. इसलिए डाइट में अंडे, पनीर, दाल, बादाम शामिल करें. बायोटिन के लिए शकरकंद और पालक खाएं. आयरन की कमी से नाखून पीले पड़ते हैं, तो अनार, चुकंदर लें. दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीना भी जरूरी है.

घरेलू नुस्खे: पाएं पार्लर जैसा ग्लो

  • नींबू का कमाल: आधे नींबू पर बेकिंग सोडा लगाकर 5 मिनट नाखूनों पर रगड़ें. हफ्ते में 2 बार करने से पीलापन गायब होगा।
  • जैतून तेल मसाज: रात को गुनगुना जैतून तेल से 10 मिनट मसाज करें. नाखून मजबूत होंगे और शाइन आएगी.
  • लहसुन का टच: एंटी-फंगल गुणों वाला लहसुन रगड़ने से इंफेक्शन नहीं होगा.

नेल पेंट लगाते समय बरतें सावधानी

हमेशा बेस कोट लगाकर ही नेल पेंट लगाएं, वरना नाखून पीले हो जाएंगे.एसीटोन-फ्री रिमूवर इस्तेमाल करें. हफ्ते में 2 दिन नाखूनों को बिना नेल पेंट के ‘सांस लेने’ दें.

रात को सोने से पहले वैसलीन + विटामिन-E कैप्सूल का मिश्रण नाखूनों पर लगाएं .सिर्फ 15 दिन में फर्क दिखने लगेगा. सुंदर नाखून सिर्फ फैशन नहीं, सेहत की निशानी भी हैं.

ALSO READ: 9 गज की परंपरागत ‘मडिसार’ साड़ी अब त्योहारों और शादियों में बनी युवाओं की पसंद

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *